नई दिल्ली। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का 63 साल की उम्र में आज निधन हो गया। मनोहर पर्रिकर लंबे समय से अग्नाशय कैंसर से पीड़ित थे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मनोहर पर्रिकर के निधन की पुष्टि की। राष्ट्रपति ने ट्वीट कर मनोहर पर्रिकर के निधन पर दुख जताया है।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट किया कि गोवा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर पर्रिकर के निधन के बारे में सुनकर अत्यंत खेद हुआ। सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी और समर्पण का एक प्रतीक, गोवा और भारत के लोगों के लिए उनकी सेवा को नहीं भुलाया जाएगा।
बता दें कि सीएम मनोहर पर्रिकर हालत खराब होने के बाद शनिवार को उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मनोहर पर्रिकर अपने सादगी भरे व्यक्तित्व के लिए जाने वाले नेताओं में से थे। सीएम पर्रिकर आईटीटी बॉम्बे से ग्रेजुएट थे। वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सक्रिय प्रचारक थे। मनोहर पर्रिकर तीसरी बार गोवा के मुख्यमंत्री थे। लम्बे समय से कैंसर से पीड़ित पर्रिकर ने विश्व कैंसर दिवस पर कहा था कि मानव मस्तिक किसी भी बिमारी पर जीत पा सकता है।
सोमवार को सुबह 11 बजे उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए केंद्रीय कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है। उनके निधन पर पार्टी समेत विपक्षी दलों के नेता भी श्रद्धांजलि दे रहे हैं।