नई ज़िम्मेदारी से देश के ग्रामीण युवाओं को मज़बूती मिलेगी, पंचायत को नई दिशा दूँगा- सईद

युवा सामाजिक कार्यकर्ता सईद सिद्दिकी को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी यानि रांकपा ने एक बड़ी ज़िम्मेदारी सौंप दी है।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा सामाजिक कार्यकर्ता सईद सिद्दिकी को रांकपा पंचायती राज विभाग का राष्ट्रीय महासचिव बनाया है।

रांकपा पंचायती राज विभाग का राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने पर रांकपा कार्यकर्ताओं में काफ़ी हर्ष है। मालूम हो कि युवा नेता सईद की पहचान बिहार में एक जुझारू और युवा मजदूर- किसानों के हितैसी के रूप है।

गांधी की धरती चंपारण से सईद ने लगातार मज़दूरों और किसानों की आवाज़ बनकर लगातार लड़ाई लड़ते रहे हैं।

युवा सामाजिक कार्यकर्ता सईद सिद्दिकी को उम्मीद है कि इस नई ज़िम्मेदारी से उन्हें काफ़ी मज़बूती मिलेगी और हर ग्रामीण की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि, “इस नई ज़िम्मेदारी से देश के ग्रामीण युवाओं में उम्मीद जगेगी और मेरी कोशिश रहेगी कि उन्हें भी राष्ट्र के विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए प्रेरित करुंगा।

उधर बिहार के पश्चिमी चंपारण जिला में रांकपा उपभोक्ता फोरम के जिलाध्यक्ष फिरोज अनवर के नेतृत्व में रांकपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी के साथ एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई।

उपभोक्ता फोरम के जिलाध्यक्ष ने पार्टी के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की तरफ से अपने राष्ट्रीय महासचिव को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दिया और शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि उनके इस निर्णय से संगठन को मज़बूती मिलेंगी ।

इस अवसर जिला उपाध्यक्ष संजीत यादव ,जिला महामंत्री विकास श्रीवास्तव,रिजवान मंसुरी,विजय कुमार महतो,राजकली देवी,जलालुद्दीन खान,मनीर आलम,वसीउललाह खान,मोजममील हुसैन,सद्दाम कुरैशी आदि रहे।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *