देश का सबसे बड़ा AI डेटा सेंटर हैदराबाद में बनेगा:TCS की हाइपरवॉल्ट ₹70,000 करोड़ का निवेश करेगी; 1 गीगावॉट क्षमता होगी

एशिया के सबसे अमीर गौतम अदाणी और दिग्गज बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बाद टाटा भी AI डेटा सेंटर में बड़ा दांव खेलने जा रही है। मार्केट कैप के लिहाज से टाटा की सबसे बड़ी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) की डेटा सेंटर सब्सिडियरी, हाइपरवॉल्ट (HyperVault) ने हैदराबाद में 1 गीगावाट (GW) तक की क्षमता वाला एक बड़ा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) डेटा सेंटर (TCS data center) कैंपस बनाने के लिए 264 एकड़ जमीन खरीदी है। हाइपरवॉल्ट और उसके पार्टनर इस इंफ्रास्ट्रक्चर को बनाने और मैनेज करने में 70,000 करोड़ रुपये तक का निवेश कर सकते हैं। यह कैंपस ग्राहकों की मांग और बदलती टेक्नोलॉजी की जरूरतों के आधार पर अलग-अलग चरणों में बनाया जाएगा।

खास तौर पर बनाई जा रहा यह कैंपस AI कंपनियों और हाइपरस्केलर्स की जरूरतों को पूरा करेगा। इसका इंफ्रास्ट्रक्चर हाई-डेंसिटी ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट (GPU) डिप्लॉयमेंट के लिए डिजाइन किया गया है, जिसका इस्तेमाल AI ट्रेनिंग, इन्फरेंस और दूसरे एडवांस्ड कंप्यूटिंग कामों के लिए होता है। पूरी क्षमता पर काम करने पर, हैदराबाद का यह कैंपस भारत के सबसे बड़े और सबसे एडवांस्ड AI इंफ्रास्ट्रक्चर सेंटर्स में से एक होगा।

इस प्रोजेक्ट में ग्रीन एनर्जी और वॉटर-न्यूट्रल डिज़ाइन के सिद्धांतों को अपनाया जाएगा। इससे पावर, कूलिंग, नेटवर्किंग, कंस्ट्रक्शन, इंजीनियरिंग और डेटा सेंटर ऑपरेशन्स जैसे AI इंफ्रास्ट्रक्चर इकोसिस्टम में भी मांग बढ़ने की उम्मीद है। कंपनी के मुताबिक, इस डेवलपमेंट से इलाके में हज़ारों की संख्या में डायरेक्ट और इनडायरेक्ट नौकरियां पैदा होने की उम्मीद है।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *