महाराष्ट्र सरकार में मंत्रीमंडल का आज विस्तार होगा। अशोक चव्हाण, केसी पाडवी, विजय वडेट्टीवार , अमित देशमुख, सुनील केदार, यशोमति ठाकुर, वर्षा गायकवाड़, असलम शेख, सतेज पाटिल और विश्वजीत कदम आज मंत्री पद की शपथ लेंगे।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कवि दुष्यंत कुमार को उनकी पुण्यतिथि पर किया याद किया है। उनकी कविता के जरिए प्रियंका गांधी ने मौजूदा राजनीति पर कटाक्ष किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “आज यह दीवार, परदों की तरह हिलने लगी, शर्त लेकिन थी कि ये बुनियाद हिलनी चाहिए। सिर्फ हंगामा खड़ा करना मेरा मकसद नहीं, सारी कोशिश है कि ये सूरत बदलनी चाहिए। हिंदी ज़ुबान के महान कवि दुष्यंत कुमार को उनकी पुण्यतिथि पर याद करते हुए।”