भारतीय रेल से यात्रा करने यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारतीय रेलवे (Indian Railways) अपने प्रीमियम नाइट ट्रेन नेटवर्क को और मजबूत करने जा रहा है। रेलवे जल्द ही दो नए रूटों पर वंदे भारत स्लीपर ट्रेन (Sleeper Vande Bharat Train) शुरू करने वाला है। ये नई ट्रेनें मुंबई से बेंगलुरु और वाराणसी से नई दिल्ली के बीच चलाई जाएंगी। आइए इनके किराए और टाइमिंग के बारे में जानते हैं।
कब से चलेंगी ये ट्रेनें?
मालूम हो कि मुंबई-बेंगलुरु सर्विस का उद्घाटन 31 अक्टूबर को होना तय हुआ है, जबकि वाराणसी-नई दिल्ली वाली वंदे भारत 1 नवंबर से पटरी पर दौड़ेगी। इन ट्रेनों के शुरू होने से व्यापरियों, नौकरीपेशा लोगों, स्टूडेंट्स और पर्यटकों को काफी मदद मिलेगी।