दिल्ली SIR-केजरीवाल समेत कई नेताओं को चुनाव आयोग का नोटिस:CM रेखा की उम्र में गड़बड़, केजरीवाल का नाम पुराने SIR से लिंक नहीं

चुनाव आयोग ने शनिवार को SIR के तहत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, अरविंद केजरीवाल समेत कई बड़े नेताओं नोटिस भेजा।

पुरानी वोटर लिस्ट में दी गई जानकारी के मुताबिक सीएम रेखा और उनके पेरेंट्स की उम्र के बीच फर्क 15 साल से कम था। लेकिन बाद में उन्होंने सही डॉक्यूमेंट्स जमा कर दिए। अब उनका नाम शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र की वोटर लिस्ट में शामिल होगा।

वहीं, केजरीवाल को नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के वोटर रिकॉर्ड को पिछली SIR से लिंक नहीं होने पर नोटिस मिला है। उनकी पत्नी सुनीता, माता-पिता और बेटे को भी नोटिस भेजा गया है।

इनके अलावा दिल्ली BJP के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल और BJP नेता सुधांशु मित्तल को भी नोटिस भेजे गए।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *