दिल्ली में कोरोना वायरस के 7,340 नए मामले सामने आए, जिसके बाद यहां कुल मामलों की संख्या 4,82,170 हो गई। इसी दौरान दिल्ली में 96 मौतें हुई, जिसके बाद राष्ट्रीय राजधानी में कुल मौतों का आंकड़ा 7,519 हो गया।
दिल्ली के स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, यहां एक दिन में 49,645 नमूनों की जांच की गई। यहां पॉजिटिविटी रेट 14.78 प्रतिशत है और मृत्यु दर 1.56 फीसदी है। यहां एक दिन में 7,117 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
दिल्ली में सर्दी आते ही कोरोना वायरस के मामलों में भी वृद्धि देखी जा रही है। डॉक्टरों को मुताबिक, सर्द हवा ज्यादा भारी होती है। वायरस जमीन से ज्यादा नजदीक रहता है, जिससे इंफेक्शन का खतरा बना रहता है।