दिल्ली में कोविड के 1,520 नए मामले आए, संक्रमण दर 5 फीसदी के पार

नई दिल्ली : दिल्ली में कोरोनावायरस संक्रमण के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है| बीते 24 घण्टे के दौरान राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के 1520 नए मामले दर्ज किये गए हैं| दिल्ली में आज कोरोना का संक्रमण दर 5.10 फीसदी दर्ज किया गया है| वही, 24 घण्टे के दौरान 1 मरीज की मौत हुई है| सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 5716 हो गई है| यहां 9 फरवरी के बाद अब सबसे ज्यादा सक्रिय कोरोना मरीज है|

दूसरी तरफ, मुंबई में आज कोविड के 94 ममले दर्ज किये गये हैं| जिसमे 1 मेरीज़ की मौत हो गई है| यहाँ  सकारात्मकता दर 1% है और यहां अब तक कोरोना के 9316 टेस्ट हो चुके हैं| वही, पूरे राज्य में कोरोनावायरस के 155 नए मामले सामने आए हैं और 998 सक्रिय मामले हैं|

गौरतलब है, देश अब तक कोविड की तीन लहरें देख चुका है| फिलहाल चौथे लहर की आशंकाओं के बीच एक बार फिर रोजाना दर्ज होने वाले मामले 3700 के करीब पहुंच गए हैं. शनिवार की सुबह आए आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कोविड के 3,688 नए केस सामने आए हैं|

इसके साथ ही देश में कुल कोविड संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 4 करोड़, 30 लाख, 75 हजार 864 हो गई है| वहीं, इस दौरान 50 मौतें भी दर्ज हुई हैं| अबतक देश में कोविड से कुल 5 लाख 23 हजार 803 लोगों की मौत हो चुकी है| मौत के आंकड़ों में आज केरल के 45 मामले बैकलॉग आंकड़े के तौर पर भी जुड़े हैं|

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *