दिल्ली जल बोर्ड घोटाला केस में सत्येंद्र जैन को जमानत:दो-दो लाख रुपए के बॉन्ड और दो जमानतदार देने होंगे, 18 अगस्त को गिरफ्तार हुए थे

दिल्ली जल बोर्ड से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में AAP नेता और पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को बड़ी राहत मिली है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने गुरुवार को उन्हें जमानत दे दी। यह मामला उस वक्त का है, जब वे केजरीवाल सरकार में जल मंत्री थे।

कोर्ट ने जैन को ₹2 लाख के निजी बॉन्ड और इतनी ही रकम के दो जमानतदार पेश करने का निर्देश दिया है। जैन को इस मामले में 18 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था।

जमानत मिलने के बाद अपने आवास पर पहुंचते ही सत्येंद्र जैन ने कहा- यह एक तथाकथित घोटाला था। जब मैं जेल में था, तब उन्होंने कहा कि जल बोर्ड घोटाला हुआ था। लेकिन मैं तो जेल में था। ऐसा लगता है कि यह मामला सत्ताधारी पार्टी की साजिश थी।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *