दिल्ली के आस्था कुंज पार्क में 17 साल की नाबालिग से गैंगरेप के मामले में पुलिस ने गुरुवार को दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी पहले ही पकड़ा जा चुका था।
आरोपियों की पहचान आसिफ, हेमंत और महेश के रूप में हुई है। तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस ने पार्क और आसपास के 300 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान की। पीड़िता ने पुलिस और FSL टीम को घटना वाली जगहें दिखाईं, जहां से कुछ आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया।
दिल्ली में 12 दिनों में नाबालिग से रेप के 4 मामले सामने आए हैं। NCRB के मुताबिक, POCSO मामलों में करीब 97% आरोपी पीड़ित को पहले से जानते हैं।