दक्षिण कोरिया में कोरोना के 506 नए मामले, कुल आंकड़ा 1,03,088

दक्षिण कोरिया में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 506 नए मामले दर्ज किए गए। इसके साथ कुल मामले अब 1,03,088 हो गए हैं। बताया कि इससे एक दिन पहले 447 मामले सामने आए थे।

सियोल और उसके आसपास के ग्योंगिगी प्रांत में 8 नवंबर से संक्रमण के मामले रोजाना 100 से ऊपर आते रहे हैं और इनमें कुछ मामले बाहर से आए लोगों के हैं।

नए मामलों में 156 सियोल के निवासी हैं और 106 लोग ग्योंगी प्रांत के रहने वाले हैं। 15 मामले विदेशों से आए लोगों में मिले हैं। इसके साथ जिसके बाद कुल आंकड़ा 7,588 हो गया है।
फिर 2 लोगों की मौत होने के साथ मरने वालों की कुल संख्या 1,731 तक पहुंच गई है। वहीं मृत्युदर 1.68 प्रतिशत है।

इस बीच, और 467 मरीजों को पूरी तरह से ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। ठीक हुए लोगों की कुल संख्या अब 95,030 तक पहुंच गई है। रिकवरी दर 92.18 प्रतिशत है।
देश ने 70 लाख 70 हजार से अधिक लोगों का टेस्ट किया गया है, जिनमें से 75,33,410 लोगों का टेस्ट नेगेटिव आया है और 71,302 की जांच की जा रही है।

26 फरवरी को बड़े पैमाने पर टीकाकरण शुरू किया गया था। देश में अब तक कुल 8,52,202 लोगों को टीका लग चुका है, इनमें से 8,185 लोगों को दोनों डोज लग चुके हैं।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *