तेलंगाना में कोविड-19 के 1593 नये मामलें, अब तक 54 हजार के पार

संक्रमितों की संख्या बढ़कर 54,059 हो गई हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से  यह जानकारी दी गई है।

24 घंटे में 8 मरीजों की मौत हो गई हैं। इसके साथ ही कोविड-19 संक्रमण से अब तक 463 लोगों की मौत हो चुकी हैं। तेलंगाना में अब तक 41,332 संक्रमितों के स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद अस्पताल से डिस्चॉर्ज किया गया हैं। इस समय तेलंगाना में 12,264 मामले सक्रिय हैं।

ताजा मामले जीएचएमसी में 641 दर्ज किये गये हैं। इसके साथ ही रंगारेड्डी जिले में 1714, वरंगल अर्बन में 131, मेडचल में 91 पॉजिटिव मामले दर्ज किये गये हैं।

आपको बता दें कि तेलंगाना में हर दिन रात को कोरोना बुलेटिन जारी किया जाता था। मगर तकनीकि कारणों के चलते शनिवार रात को जारी नहीं किया गया है। कोरोना बुलेटिन को रविवार को सुबह जारी किया है।

दूसरी ओर पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश में रिकॉर्ड स्तर पर कोरोना वायरस टेस्टिंग किये गये हैं। पिछले 24 घंटे में 53,681 कोविड के परीक्षण किये गये हैं। इनमें से 7,813 पॉजिटिव पाये गये हैं। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 88,671 हो गई हैं।

पिछले 24 घंटे में 3,208 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। इसके साथ ही अब तक 43,255 मरीज ठीक हो चुके हैं। इस समय प्रदेश में 44,431 मामले सक्रिय हैं।

कोविड के कारण शनिवार को 52 मरीजों की मौत हो गई हैं। इसके साथ ही अब तक प्रदेश में 985 लोगों की मौत हो गई हैं। प्रदेश में अब तक 15,95,674 सैंपल्स का परीक्षण किया गया है

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *