तूफान “‘इदाई” ने मचाया कहर, अब तक 215 की मौत

“अफ्रीकी देश इस समय अब तक के सबसे खतरनाक चक्रवाती तूफान का सामना कर रहे हैं। मोजाम्बिक, जिम्बाब्वे और मलावी पर चक्रवाती तूफान इदाई कहर बनकर टूटा है।”

जिम्बाब्वे : पूर्वी जिम्बाब्वे में आए चक्रवती तूफान “‘इदाई” से अब तक कुल 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। उष्ण-कटिबंधीय चक्रवात “‘इदाई” से ज़िम्बावे के पड़ोसी देश मोज़ाम्बिक और मालावी भी प्रभावित हुआ है|  मोजाम्बिक और मालावी में 126 और जिम्बाबवे में 89 लोगों की जानें गई हैं। सैकड़ों लोग अब भी लापता है|

जिम्बाब्वे के सूचना मंत्रालय ने ट्वीट करते हुए 89 लोगों के मौत कि पुष्टि कर दी है| मृतकों में ज्यादा तर लोग  चिमनीमालावी, पूर्व के रहने वाले थे| तूफान के दौरान मोजांबिक सीमा से लगे माणिक लैंड प्रान्त में के घर, स्कूल , हॉस्पिटल क्षतिग्रस्त हो गए, और लगभग दस हज़ार सड़क, पुल बह गए है|

संयुक्त राष्ट्र और सरकारी अधिकारियों के मुताबिक, चक्रवात ‘इडाई’ से तीनों दक्षिण अफ्रीकी देशों में 15 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुये हैं। मोजाम्बिक का केन्द्रीय बंदरगाह शहर बेइरा सबसे अधिक प्रभावित हुआ है जहां हवाई अड्डा बंद है, बिजली आपूर्ति ठप्प है और कई घर नष्ट हो गये हैं।

बेइरा में बृहस्पतिवार देर रात चक्रवात आया और जिम्बाब्वे और मलावी के पश्चिम की ओर बढ़ा। इसके कारण विशेषकर सीमावर्ती मोजाम्बिक के पूर्वी इलाकों में हजारों लोग प्रभावित हुये हैं।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *