रिटेल चेन डीमार्ट को चलाने वाली कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड को वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में 743 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। सालाना आधार पर यह 8.5% बढ़ा है। पिछले साल की दूसरी तिमाही में कंपनी को ₹685 का मुनाफा हुआ था।
जुलाई-सितंबर तिमाही में डीमार्ट ने ₹19,644.01 करोड़ का रेवेन्यू जनरेट किया। यानी सालाना आधार पर कंपनी की आमदनी 18% बढ़ी है। हालांकि, कंपनी का खर्च भी 18% बढ़ा है।
पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू ₹16,676.30 करोड़ रहा था। वस्तुओं और सेवाओं के बेचने से मिलने वाला पैसा रेवेन्यू या राजस्व होता है।
कंपनी ने वित्त वर्ष 27 में अब तक 18 नए स्टोर्स खोले हैं। इसके साथ ही देश में कंपनी के टोटल स्टोर्स की संख्या अब 518 हो गई है।