टोक्यो ओलम्पिक की तैयारियां तय कार्यक्रम के हिसाब से चल रही हैं : आईओसी प्रवक्ता


अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) के प्रवक्ता ने कहा कि कोरोनोवायरस के संक्रमण के बावजूद टोक्यो ओलम्पिक-2020 के आयोजक आईओसी और बाकी अन्य संगठनों के साथ मिलकर खेलों के सफल आयोजन के लिए प्रयासरत हैं और बाकी की सभी बातें अफवाहें हैं। प्रवक्ता ने यह जानकारी समाचार एजेंसी सिन्हुआ को ई-मेल के माध्यम से दी।

यह ईमेल आईओसी के पूर्व उपाध्यक्ष डिक पाउंड के एसोसिएट प्रेस को दिए इंटरव्यू के बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि आयोजकों के पास खेलों का भविष्य तय करने के लिए तीन महीनों का समय है और अगर वायरस फैलता है तो खेलों को रद्द भी किया जा सकता है।

सिन्हुआ ने प्रवक्ता के हवाले से लिखा है, डिक पाउंड ने बहुत अच्छे से बताया है कि आईओसी टोक्यो ओलम्पिक-2020 की सफल मेजबानी के लिए प्रयासरत है। आईओसी ने कहा है कि टोक्यो ओलम्पिक की तैयारियां कार्यक्रम के मुताबिक चलती रहेंगी।

प्रवक्ता ने बीमारी को रोकने की बात पर जोर देने के साथ संबंधित अधिकारियों पर भी विश्वास जताया।

प्रवक्ता ने कहा, टोक्यो-2020 की सफल मेजबानी की रणनीति में इस खतरनाक बीमारी के बचाव के तरीके भी शामिल हैं। टोक्यो-2020 उन सभी संस्थाओं से संपर्क में रहेगी जो इस भयावह बीमारी को मोनीटर कर रही हैं और सभी संस्थाओं के साथ मिलकर बचाव के तरीकों की भी समीक्षा करेगी।

उन्होंने कहा, इसके साथ ही, आईओसी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के भी संपर्क में है और उसके पास अपने भी स्वास्थ विशेषज्ञ हैं। हमें पूरा भरोसा है कि यह लोग खासकर जापान और चीन में मौजूद लोग, स्थिति को सुधारने के लिए सभी जरूरी कदम उठाएंगे। बाकी की सभी बातें अफवाहें हैं।

इससे पहले बुधवार को ही जापानी सरकार के प्रवक्ता योशिहिदे सुगा ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि पाउंड के शब्द आईओसी की आधिकारिक स्थिति का प्रतिनिधित्व नहीं करते। उन्होंने साथ ही कहा कि आईओसी खेलों की तैयारी के लिए तय कार्यक्रम के हिसाब से काम कर रही है।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *