इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी टेस्ला अपनी सेकेंड जनरेशन ‘रोडस्टर’ स्पोर्ट्स कार 1 अक्टूबर को लाएगी। कंपनी ने X पर “गो फॉर लॉन्च” लिखकर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में 10.01 की तारीख लिखी है।
इस कार में कोल्ड गैस थ्रस्टर्स दिए जा सकते हैं, जिनकी मदद से यह कार शायद हवा में थोड़ा उड़ भी सकेगी। उड़ने का मतलब यह नहीं कि कार आसमान में प्लेन की तरह यहां-वहां घूम पाए। यह सिर्फ परफॉर्मेंस बूस्ट और शॉर्ट-टर्म लिफ्ट के लिए हो सकता है।