टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग में इस्तेमाल हथियार अमृतसर से आए:दो महिलाओं ने पिस्टल-कारतूस मुंबई पहुंचाए; शूटर रेहान की मां बोली- मास्टरमाइंड हरियाणा में छिपा

एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग में इस्तेमाल हुए हथियार अमृतसर से लाए गए थे। मुंबई पुलिस ने बुधवार को यह दावा किया।

पुलिस ने बताया कि हरियाणा में सोनीपत के कुणाल (21) और सुमित (19) ने लॉरेंस गैंग के मेंबर अनिल पंडित के निर्देश पर एक पिस्टल और 20 कारतूस जुटाए थे। उत्तर प्रदेश की राधा (23) और बबीता (23) नाम की दो महिलाओं ने इन्हें मुंबई तक पहुंचाया।

दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को चारों को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले, सोमवार को फायरिंग करने वाले तीन लोग कोटा से गिरफ्तार हुए थे। इनमें बिहार का ऋतिक, हरियाणा के रेहान और फूल सिंह शामिल थे। इन्हें मुंबई लाया गया, जहां कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 31 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

रेहान की मां शमशीदा ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा कि इस केस का मास्टरमाइंड हरियाणा में छिपा है। हालांकि, उन्होंने इसके बारे में आगे जानकारी नहीं दी।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *