जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड का IPO सोमवार, 19 अक्टूबर को एंकर इन्वेस्टर्स यानी बड़े इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स के लिए ओपन हुआ। इसके एंकर बुक को 30 गुना से ज्यादा सब्सक्रिप्शन मिला है।
IPO में कुल 8,110 करोड़ रुपए के शेयरों को एंकर इन्वेस्टर्स के लिए रिजर्व रखा गया है। जिसके मुकाबले एंकर इन्वेस्टर्स ने करीब 2.5 लाख करोड़ रुपए की बोलियां लगाई हैं।
यह किसी भी भारतीय IPO के लिए अब तक की सबसे बड़ी इंस्टीट्यूशनल बोली है। इस एंकर बुक में दुनिया के सबसे बड़े एसेट मैनेजर्स, सोवरेन वेल्थ फंड्स, भारत के प्रमुख म्यूचुअल फंड्स, बीमा कंपनियां और पेंशन फंड्स शामिल हुए हैं।