जाह्नवी बोलीं- पेड्डी में अपने रोल को लेकर शर्मिंदा हूं:इसे रोकने के लिए आवाज उठा सकती थी, इसने यौन अपराधों को प्रमोट किया

एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने कहा की फिल्म ‘पेड्डी’ में अपने रोल के लिए शर्मिंदा हैं। उन्होंने माना की इस रोल से यौन अपराधों को प्रमोट किया गया।

जाह्नवी ने आगे कहा कि शूटिंग के समय ही उन्हें इसके खिलाफ ज्यादा मजबूती से आवाज उठानी चाहिए थी। जाह्नवी ने यह बात ‘कॉफी विद करण 9’ के दौरान कही, जहां करण जोहर ने उनसे इस विवाद पर सवाल पूछा था।

शो में करण ने पूछा, “पेड्डी विवाद के समय क्या हुआ था? मैं जानता हूं कि इस घटना का आप पर गहरा असर पड़ा था और उस दिन मेरी आपसे बात भी हुई थी।

इसके दो पहलू हैं- एक तरफ लोग आपके सपोर्ट में थे कि आपके रोल को गलत तरीके से दिखाया गया। वहीं दूसरी तरफ लोगों का कहना था कि जब आप खुद सेट पर मौजूद थीं, तो आपने इसे रोका क्यों नहीं?”

करण ने जाह्नवी से पूछा कि इस पूरे मामले को लेकर उन्हें कैसा महसूस हुआ।

जाह्नवी ने कहा, “मुझे बहुत कुछ महसूस हुआ, करण। मैं इस बारे में बात करने से इसलिए हिचक रही थी, क्योंकि कई लोगों ने फिल्म पर बहुत मेहनत की थी। मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मुझे क्या कहना चाहिए। मुझे यह भी नहीं पता था कि वास्तव में कहने के लिए कुछ है या नहीं।”

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *