केंद्रीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि रूस-यूक्रेन जंग का समाधान इस बात से नहीं निकलेगा कि कोई देश रूसी तेल खरीदता है या नहीं। कीव में उन्होंने कहा,
यह संघर्ष अब पांचवें साल में है। इसे तेल, एल्युमिना, खनिज, धातु या खाद खरीदने या न खरीदने से खत्म नहीं किया जा सकता। जंग का समाधान सिर्फ कूटनीति और बातचीत के जरिए समझौते से ही निकलेगा।
जयशंकर ने यह बात गुरुवार को कीव दौरे के दौरान पत्रकारों से बातचीत में कही। वे यूक्रेन के विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा के साथ मौजूद थे।
उन्होंने यह भी कहा कि भारत रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने में मदद के लिए तैयार है। उन्होंने जरूरत पड़ने पर मध्यस्थता करने की भी पेशकश की। जयशंकर इसके बाद राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की से भी मिले।