श्रीनगर, 2 सितम्बर। जम्मू एवं कश्मीर में अगले 24 घंटों के दौरान शुष्क मौसम जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। श्रीनगर में आज सुबह न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में 11.8 डिग्री और गुलमर्ग में 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
लद्दाख के द्रास शहर में तापमान 6.7 डिग्री, जबकि लेह में 10.8 डिग्री दर्ज किया गया।
लगातार अपडेट और ख़बरों के लिए हमारे फ़ेसबुक पेज और ट्विटर ज़रूर फ़ॉलो करें।