चीनी अंतरिक्ष स्टेशन विश्व में एक महत्वपूर्ण अंतरिक्ष प्रयोगशाला बनेगा

कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी के प्रचार-प्रसार मंत्रालय ने 17 दिसंबर को देसी-विदेशी संवाददाताओं के लिये एक न्यूज ब्रीफिंग आयोजित की। चीनी अंतरिक्ष क्षेत्र से आए श्रेष्ठ प्रतिनिधियों ने संवाददाताओं के साथ आदान-प्रदान किया।

व्यक्ति ने कहा कि चीनी अंतरिक्ष स्टेशन का डिजाइन उन्नत है, जो रहने योग्य है। अगले वर्ष अंतरिक्ष स्टेशन की कक्षा का निर्माण किया जाएगा। भविष्य में चीनी अंतरिक्ष स्टेशन अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के उन्मुख एक खुला विज्ञान व तकनीक का सहयोग मंच बनेगा।

अंतरिक्ष कार्य हमेशा से एक देश की व्यापक शक्ति का महत्वपूर्ण द्योतक रहा है। वह एक देश में विज्ञान व तकनीक के उच्च स्तर का प्रदर्शन भी है। इस वर्ष के सितंबर में शनचो-12 मानवयुक्त अंतरिक्ष यान का वापसी मॉड्यूल तोंगफंग लैंडिंग साइट के निर्धारित क्षेत्र में सुरक्षित रूप से उतरा।

उसी दिन आयोजित संवाददाता सम्मेलन में चीनी अंतरिक्ष यात्री यांग होंगबो ने कहा कि इस बार की अंतरिक्ष यात्रा के दौरान हमें आधे घंटे में गर्म भोजन मिल सकता है। साथ ही हमें दही खाने की भी छूट है।

चीन के पहले अंतरिक्ष स्टेशन का एक इंजीनियरिंग लक्ष्य एक राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रयोगशाला का निर्माण करना है। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय उच्च स्तरीय अंतरिक्ष विज्ञान व अनुप्रयोग क्षमता का विकास करना, और बहु-क्षेत्रीय अंतरिक्ष विज्ञान प्रयोगों व तकनीकी प्रयोगों को अंजाम देना आदि भी है।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *