गढ़चिरौली- मुंबई से लौटे 2 मजदूर कोरोना पॉजिटिव

शहर से गांव की ओर बढ़ रहा कोरोना संक्रमण |

मुंबई से लौटे 2 मजदूर कोरोना रिपोर्ट पॉज़िटिव आने की जानकारी प्राप्त हुई है। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के कुरखेड़ा तहसील अंतर्गत आने वाले खेड़ेगांव (गेवर्धा) तथा चिचेवाडा गांव के मजदूर मुंबई से लौटे थे।

इन्हें ग्राम पंचायत के कोरेंटिन एंड सेंटर में रखा गया था। रेड जोन से आने की जानकारी प्रशासन को मिलने के बाद तहसील प्रशासन ने उन्हें स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में कुरखेड़ा स्थित कोरोना केयर सेंटर में स्थानांतरित किया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 मई को कोरोना केयर सेंटर से 30 लोगों के सैंपल जांच हेतु भेजे गए थे।जिसकी देर रात दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने की जानकारी मिली है। सैंपल टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद दोनों मजदूरों को सुरक्षा की दृष्टि से जिला अस्पताल स्थानांतरित किया गया है।

यहां बताते चलें के जिन मजदूरों के कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आयी है, उनमें से किसी में भी कोरोना संबंधी कोई भी लक्षण दिखाई नहीं दे रहे थे।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंबई मजदूरी करने गए यह मजदूर अन्य ३० लोगों के साथ एक ट्रक में सवार होकर यहां पहोंचे थे। प्रशासनिक स्तर पर इन के संपर्क में आने वाले अन्य लोगों को ट्रेस करने में लगी है।

पूरे महाराष्ट्र में एकमात्र ग्रीन जोन कहलाए जाने वाला गड़चीरोली जिला आज रेड जोन में प्रवर्तित होगया है।

एम. ए. नसीर हाशमी

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *