भारत और बांग्लादेश के बीच कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में सीरीज का दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच पिंक बॉल से खेला जा रहा है। बांग्लादेश की टीम अपने पहले पिंक बॉल टेस्ट की पहली पारी में मात्र 106 रन पर सिमट गई। भारत की पारी जारी है रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल भारतीय पारी की शुरुआत की। दोनों ही ओपनर्स 43 रन जुड़ने तक पविलियन लौट गए। फिलहाल कप्तान विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे क्रीज पर हैं।
रोहित शर्मा के आउट होने के बाद कप्तान विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा क्रीज पर हैं। दोनों ही बल्लेबाज गुलाबी गेंद के सामने अभी तक सहज नजर आ रहे हैं। दोनों ही बल्लेबाजों के बीच 80 रन की साझेदारी पूरी हो चुकी है और टीम इंडिया ने अपने 130 रन भी पूरे कर लिए हैं। इस बची चेतेश्वर पुजारा ने अपने टेस्ट करियर की 24वीं हाफ सेंचुरी पूरी कर ली है।
39.5 ओवर: चौका! विराट कोहली की फिफ्टी। बिराट के बैट से यह उनके टेस्ट करियर की 23वीं फिफ्टी
39.1 ओवर: पुजारा (55) OUT! इबादत हुसैन ने दिलाई बांग्लादेश को दिन की तीसरी सफलता। शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद लगातार उछाल लेती चली गई। पुजारा संभल नहीं पाए और बैट का किनारा चूमती हुई गेंद सीधे स्लिप में खड़े शदमान इस्लाम के हाथ में।
11.1 ओवर: ओह! रोहित को जीवनदान! अबु जायेद ने रोहित शर्मा को लगभग आउट कर दिया था। लॉन्ग लेग क्षेत्र पर रोहित ने पुल शॉट घुमाया था। यहां फील्डर तैनात था और उसके हाथ में आसान सा कैच। लेकिन टपका दिया। रोहित राहत की सांस लेते हुए और बांग्लादेश चिंतित। महंगा साबित हो सकता है इडन गार्डेन्स के मैदान पर रोहित को यह जीवनदान।
4.4 ओवर: OUT! मयंक अग्रवाल (14) कैच आउट। अच्छे मूड में लग रहे थे। अल-अमीन हुसैन की गेंद पर मेहदी हसन के कैच दे बैठे। पॉइंट पर कट करना चाहते थे मयंक। बैट का किनारा लेती हुई गेंद गली में गई, जहां मेहदी तैयार थे इसे लपकने के लिए। कोई गलती नहीं की उन्होंने। बांग्लादेश को पहली सफलता।
3.3 ओवर में रोहित और मयंक की जोड़ी ने बिना किसी दिक्कत के 21 रन जोड़ लिए हैं।
इससे पहले आज टॉस जीतकर बांग्लादेश ने पहले बैटिंग का फैसला किया था। लेकिन भारतीय पेस बैटरी आगे उसकी एक न चली। इशांत शर्मा ने 22 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए। उनके अलावा उमेश यादव ने 3 और मोहम्मद शमी ने 2 विकेट अपने नाम किए। मेहमान टीम के 4 बल्लेबाज बगैर अपना खाता खोले पविलियन लौट गए।
भारतीय टीम की शानदार बोलिंग के आगे मेहमान टीम महज 30.3 ओवर ही बैटिंग कर पाई। इस दौरान 29.3 ओवर तेज गेंदबाजों ने ही फेंके और सिर्फ 1 ओवर स्पिन गेंदबाज रविंद्र जडेजा ने फेंका। मेहमान टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन ओपनिंग बल्लेबाज शादमान इस्लाम (29) ने बनाए। उनके बाद लिटन दास (24) रन बना चुके थे। लेकिन दास को रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा क्योंकि मोहम्मद शमी की एक गेंद उनके हेल्मेट पर लगी थी और उसके बाद वह असहज महसूस कर रहे थे। बांग्लादेश की टीम ने दास के स्थान पर कन्कशन सब्सिट्यूट के रूप में मेहदी हसन को अपने प्लेइंग XI में शामिल किया।
मुकाबले में बांग्लादेश ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बांग्लादेश की टीम संकट में नजर आ रही है पहले ही घंटे के खेल में उसने अपने चार बल्लेबाजों को गंवा दिया है। विराट ने पहले ही कहा था कि इस मैच का पहला घंटा अहम होगा और मेहमान टीम के तीन विकेट गिरना इस बता का सबूत है। 15 वें ओवर में बांग्लादेश की आधी टीम पविलियन लौट गई, जबकि स्कोरबोर्ड पर अभी 38 रन ही टंग पाए थे।
30.3 ओवर: बांग्लादेश ऑल आउट- मोहम्मद शमी ने अबु जायेद का विकेट झटका। मैच में उनका दूसरा विकेट
29.5 ओवर: BOLD! इशांत का 5वां विकेट! नईम हसन (19)
27.6 ओवर: OUT! इशांत शर्मा की गेंद पर मेहदी हसन मिराज (कन्कशन सब्सिट्यूट) खिलाड़ी भी आउट, चेतेश्वर पुजारा ने शॉर्ट मिड विकेट पर पकड़ा बेहतरीन कैच। लिटन दास के चोटिल होने के बाद बांग्लादेश के प्लेइंग XI में शामिल हुए थे मेहदी हसन
23.5 ओवर: BOLD! इशांत शर्मा ने अपने तीसरे विकेट के रूप में इबादत हुसैन (1) को बोल्ड किया। बांग्लादेश के 7वें विकेट का पतन।
22.1 ओवर- लंच के बाद दूसरा ही ओवर और मोहम्मद शमी ने बाउंसर फेंका और गेंद नईम हसन के हेल्मेट पर जा लगी। एक बार फिर से शमी का बाउंसर बल्लेबाज के हेल्मेट पर लगा है। इससे पहले पहले सत्र में लिटन दास के हेल्मेट पर उनका बाउंसल लगा था और उन्हें रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा।
दूसरे सत्र का खेल शुरू
दिन के दूसरे सत्र का खेल शुरू। नईम हसन के साथ इबादत हुसैन बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर उतरे।
लिटन दास रिटायर्ड हर्ट, लंच ब्रेक का भी ऐलान
21.4 ओवर के बाद लिटन दास (24*) कुछ मुश्किल में। स्केयर लेग अंपायर से बात करने पहुंचे और उन्होंने अपना हेल्मेट भी उतार दिया है। कुछ देर पहले मोहम्मद शमी का एक बाउंसर उनके हेल्मेट पर लगा था। संभवत: यह उसी का असर होगा, असहज महसूस कर रहे हैं दास। बांग्लादेश के फिजियो मैदान पर पहुंचे। दास ने रिटायर्ड हर्ट होने का फैसला लिया और इसी के साथ अंपायरों ने पहले सत्र के खेल समाप्ति की भी घोषणा कर दी। बांग्लादेश: 73/6
इशांत शर्मा- 7-3-7-2
19.4 ओवर: OUT! बांग्लादेश का छठा विकेट गिरा। इशांत शर्मा को दूसरी सफलता। यह गेंद महमदुल्ला (6) के बैट के बाहरी किनारे को चूमती हुई सीधे ऋद्धिमान साहा के हाथ में जा समाई। गेंद साहा के दाईं ओर जा रही थी, पहली स्लिप पर कप्तान विराट कोहली कैच को पकड़ना चाहते थे लेकिन उनसे आगे खड़े साहा ने इसे अपने दस्तानों में ले लिया।
18वां ओवर- बोलिंग में दूसरा परिवर्तन, स्पिन अटैक की शुरुआत कर रहे हैं रविंद्र जडेजा
उमेश यादव ने झटका तीसरा विकेट- आधी टीम लौटी पविलियन
14.2 ओवर: OUT! उमेश यादव को एक और सफलता। इस बार शादमान इस्लाम (29) पविलियन लौटे। एक छोर पर जमे हुए थे इस्लाम लेकिन उमेश की यह गेंद भांप नहीं पाए। आगे खिलाई गई इस गेंद पर शादमान के पैर ही नहीं हिले। बल्ले का बाहरी किनारा लेती हुई सीधे विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा के हाथ में एक आसान सा कैच।
मोहम्मद शमी को सफलता- बांग्लादेश का चौथा विकेट भी गिरा।
11.5 ओवर: BOLD! इस बार मोहम्मद शमी की गेंद पर मुश्फिकुर रहीम बोल्ड हो गए। गुड लेंथ गेंद थी यह शमी के हाथ से मुश्फिकुर रक्षात्मक अंदाज में खेल रहे थे गेंद बैट से लगी और फिर सीधे विकेट ओर चली गई। आउट। मोहम्मद शमी को पहली सफलता। बांग्लादेश के बेस्ट बल्लेबाज हैं मुश्फिकुर और वह भी इस गेंद पर गच्चा खा गए। उनके रूप में बांग्लादेश चौथा झटका।