छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान की खरीद एक दिसंबर से शुरु हो रही है। इस बार लगभग पौने 23 लाख पंजीकृत किसानों से 105 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी का लक्ष्य है।
किसान अपनी उपज को सुगमता से विक्रय कर सकें इसके लिए उन्हें अपने बारदाना में भी उपज लाने की रियायत दी गई है।
बताया गया है कि समर्थन मूल्य पर होने वाली धान खरीदी के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। इस खरीफ वर्ष में लगभग 22.66 लाख पंजीकृत किसानों से 2399 सहकारी समितियों के माध्यम से धान उपार्जन किया जाएगा।
राज्य सरकार द्वारा पंजीकृत किसानों से लगभग 105 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का अनुमान है।
इस वर्ष किसानों-ग्रामीणों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए राज्य शासन द्वारा 88 नवीन धान उपार्जन केन्द्रों को प्रारंभ करने की अनुमति प्रदान की गई है।