भाजपा ने मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों के खिलाफ लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर मौन रहने का आरोप लगाया।
भाजपा ने इसके साथ ही उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्रियों के करीबी सहयोगियों के खिलाफ ईडी की हालिया कार्रवाई का हवाला दिया और कहा कि कांग्रेस की ‘मोहब्बत की दुकान’ में भ्रष्टाचार का कारोबार चल रहा है।
भाजपा ने 12 और 13 सितंबर को यहां आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान रात्रिभोज में शामिल नहीं होने पर कांग्रेस के तीन मुख्यमंत्रियों पर निशाना साधा और उनके इस कदम को शर्मनाक करार दिया।
भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कांग्रेस की तथाकथित ‘मोहब्बत की दुकान’ में वास्तव में भ्रष्टाचार का कारोबार होता दिख रहा है।
उन्होंने कहा, ‘मैं राहुल गांधी जी से पूछना चाहती हूं कि वह एक तरफ तो छात्रों से बात करते हैं, लेकिन जब उनकी अपनी ही पार्टी के सदस्य युवाओं और छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करते हैं तो क्या उसकी आवाज उनके कानों तक नहीं पहुंचती है।