ऑस्ट्रेलिया पहले टेस्ट में साउथ अफ्रीका के खिलाफ जीत से 6 विकेट दूर है। डरबन में चौथे दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका ने दूसरी पारी में 4 विकेट पर 102 रन बनाए हैं। टीम को जीत के लिए अभी 319 रन की जरूरत है।
ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 390 रन बनाए थे। साउथ अफ्रीका की टीम 284 रन पर ऑलआउट हो गई। इस आधार पर ऑस्ट्रेलिया को 106 रन की बढ़त मिली थी। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी 6 विकेट पर 314 रन बनाकर घोषित की थी और मेजबान टीम को 421 रन का टारगेट दिया था।
ऑस्ट्रेलिया की ओर से मैट रेनशॉ ने 82 रन बनाए। कप्तान पैट कमिंस ने केवल 12 गेंदों में नाबाद 32 रन बनाए। उन्होंने पारी में 4 छक्के लगाए।