एशियन गेम्स के हॉकी सेमीफाइनल में भारत-पाकिस्तान भिड़ेंगे:भारत ने बांग्लादेश को 10-0 से हराकर पूल-A में टॉप किया; 1 अक्टूबर को होगा मुकाबला

एशियन गेम्स के हॉकी सेमीफाइनल में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे। यह मुकाबला एक अक्टूबर को जापान के नगोया में खेला जाएगा।

सोमवार को भारत ने लगातार पांचवीं जीत दर्ज करते हुए बांग्लादेश को 10-0 से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने पूल-A में टॉप किया। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने हैट्रिक लगाई। शिलानंद लाकड़ा ने 2 गोल किए, जबकि जुगराज सिंह, सुखजीत सिंह, अभिषेक, संजय और मंदीप सिंह ने भी गोल किए।

भारत ने मुकाबले की शुरुआत तेज की। तीसरे मिनट में अभिषेक ने रिवर्स स्कूप से गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद पहले क्वार्टर में भारत को कई पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन बांग्लादेश की डिफेंस ने कुछ मौकों पर गोल रोक दिए। पहले क्वार्टर के अंत तक भारत 1-0 से आगे था। इसी दौरान गोलकीपर सूरज करकेरा ने अपना 100वां इंटरनेशनल मैच खेला और बांग्लादेश के शुरुआती पेनल्टी कॉर्नर पर अहम बचाव किया।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *