एफआईएच हॉकी प्रो लीग से हमें मिलेगा फायदा: पीआर श्रीजेश

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने  कहा कि आगामी एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2021/22 मैच टीम को एशियाई खेलों सहित प्रमुख आयोजनों के लिए एक मजबूत आधार बनाने में मदद करेंगे। गोलकीपर को हाल ही में वल्र्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर 2021 का पुरस्कार से नवाजा गया था।

उन्होंने कहा, हम एफआईएच हॉकी प्रो लीग के साथ 2022 की शुरुआत कर रहे हैं और जैसा कि आप जानते हैं कि हम अंतत: दुनिया की सभी शीर्ष टीमों के खिलाफ प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं, जिससे हमें अगले प्रमुख टूर्नामेंटों के लिए एक मजबूत आधार बनाने में मदद मिलेगी, जिसमें एशियाई खेल और एफआईएच ओडिशा हॉकी पुरुष विश्व कप 2023 शामिल है।

उन्होंने कहा, ये मैच खिलाड़ियों को बड़ी टीमों के खिलाफ खेलने का अधिक अनुभव भी देंगे, खासकर नए खिलाड़ियों को, जिन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने और आगामी प्रमुख टूर्नामेंटों के लिए टीम में अपनी जगह पक्की करने का मौका मिलेगा।

अनुभवी गोलकीपर टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारतीय हॉकी टीम की ऐतिहासिक कांस्य पदक जीत का हिस्सा थे। ओलंपिक पदक जीतने के अपने सपने को हासिल करने के बाद, श्रीजेश ने बताया कि उन्हें अभी भी क्या प्रेरित करता है। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि मेरे पास पदक का रंग तय करने का विकल्प है, हमें कांस्य पदक मिला है और अब हम रजत या स्वर्ण पदक के लिए लक्ष्य बना सकते हैं, तो यही प्रेरणा है।

2006 में सीनियर राष्ट्रीय टीम में डेब्यू करने वाले 33 वर्षीय गोलकीपर ने कहा भारतीय हॉकी में प्रमुख हस्तियों में से एक रहे हैं। एक गोलकीपर के लिए, उम्र कोई बाधा नहीं है। यह इस बारे में है कि आप खेल के प्रति कितने भावुक हैं। आप कितनी मेहनत कर रहे हैं और आप कितना अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, इसलिए ये चीजें बहुत महत्वपूर्ण हैं।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *