मुंबई, – ऋतिक रोशन ने इंस्टाग्राम पर एक सेल्फी साझा किया। तस्वीर में ऋतिक रोशन बियर्ड लुक बहुत हैंडसम नजर आ रहे हैं।
उन्होंने इसे कैप्शन देते हुए लिखा, मॉर्निग।
पोस्ट करते ही अभिनेता के फैंस ने कमेंट सेक्शन में अपनी प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिए।
एक यूजर ने कमेंट किया, वाओ, सो हॉट।
एक अन्य ने लिखा, यह तस्वीर मुझे कभी खुशी कभी गम से करीना की डायलॉग गुड लुक्स, गुड लुक्स और गुड लुक्स की याद दिलाती है।
फिल्म इंडस्ट्री में दोस्तों ने भी कमेंट सेक्शन में हिस्सा लिया।
अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने लिखा, वाह।
अभिनेता कुणाल कपूर ने लिखा, क्या प्यारी तस्वीर है।
अभिनेता फिलहाल मुंबई में अपने घर पर अपने बेटों और पूर्व पत्नी सुजैन खान के साथ समय बिता रहे हैं।