इटली 2023 तक रूसी गैस से लगभग स्वतंत्र हो जाएगा

इटली 2023 की दूसरी छमाही तक रूसी गैस आयात से लगभग पूरी तरह से स्वतंत्र हो सकता है। ये जानकारी इटली के इकोलॉजिकल ट्रांजिशन मिनिस्टर रॉबटरे सिंगोलानी ने स्थानीय मीडिया को दी।

यह इटली के लिए एक तेज बदलाव होगा, जिसने यूक्रेन संकट से पहले रूस से अपनी गैस आपूर्ति का 40 प्रतिशत से अधिक आयात किया था।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बताया, अन्य यूरोपीय संघ के देशों के साथ, इटली ने यूक्रेन में अपने सैन्य अभियान के लिए रूस के खिलाफ व्यापक प्रतिबंध लगाए हैं। इन प्रतिबंधों में गैस आयात शामिल नहीं है।

अपनी टिप्पणी में, सिंगोलानी ने कहा कि सरकार मौजूदा आपूर्तिकर्ताओं से आयात को अधिकतम करके, नए गैस सौदों पर हस्ताक्षर कर और देश की पुर्नगैसीकरण की क्षमता में वृद्धि कर रूस से गैस आयात को कम करेगी।

हाल के हफ्तों में इटली ने अल्जीरिया के साथ एक गैस आपूर्ति समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं और मिस्र, कांगो गणराज्य और अंगोला के साथ छोटे गैस सौदे किए हैं।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *