आयरलैंड में विदेशी यात्रियों की संख्या बढ़ी

देश में कोरोना प्रतिबंध हटने के बाद फरवरी में आयरलैंड में विदेशी यात्रियों की संख्या में तेजी से सुधार हुआ है। आयरलैंड के केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (सीएसओ) के हवाले से कहा कि जनवरी 2022 और फरवरी 2021 की तुलना में फरवरी में कुल 787,300 विदेशी यात्री आए, जो क्रमश: 34 प्रतिशत और 1,300 प्रतिशत से अधिक है।

उन्होंने आगे कहा फिर भी, फरवरी 2022 का आंकड़ा अभी भी पूर्व-महामारी फरवरी 2020 में दर्ज की गई तुलना में 35.2 प्रतिशत कम है, जब आयरलैंड में 12.1 लाख से ज्यादा विदेशी यात्री पहुंचे थे। सीएसओ ने कहा, जनवरी 2022 में आयरलैंड में 584,100 विदेशी आगमन हुए, जबकि फरवरी 2021 में केवल 54,800 विदेशी आए।

आयरलैंड ने फरवरी 2020 के अंत में अपना पहला कोरोना मामला दर्ज किया था और इसके पर्यटन क्षेत्र को बहुत नुकसान हुआ था क्योंकि दुनिया भर में ज्यादा से ज्यादा यात्रा प्रतिबंध लगाए गए, जिसके कारण विदेशी यात्रियों की संख्या में तेज गिरावट आई।

पर्यटन आयरलैंड का एक स्तंभ उद्योग है। पर्यटन आयरलैंड के अनुसार, 2019 में लगभग 97 लाख लोगों ने विदेशों से आयरलैंड का दौरा किया, इसके आतिथ्य क्षेत्र के लिए 5.6 अरब डॉलर से ज्यादा लाए। इस महीने की शुरूआत में आयरिश सरकार ने यात्रा के संबंध में सभी कोरोना प्रतिबंधों को हटा दिया है।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *