आडवाणी, जोशी से मिले अमित शाह

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को पार्टी के 2 वरिष्ठतम नेताओं लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी के साथ मुलाकात की। अमित शाह के साथ भाजपा के संगठन मंत्री रामलाल भी दोनो नेताओं से मिलने के लिए पहुंचे।

अमित शाह पहले मुरली मनोहर जोशी के घर गए, दोनो के बीच वहां पर लगभग 50 मिनट तक बातचीत हुई। इसके बाद अमित शाह ने लाल कृष्ण आवाणी के घर का रुख किया, आडवाणी के घर पर भी अमित शाह के साथ संगठन मंत्री रामलाल मौजूद थे।

इस बार के लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी को टिकट नहीं दिया है। हालांकि दोनो नेताओं का कद बड़ा होने के कारण पार्टी दोनो की नाराजगी मोल नहीं सकती और शायद यही वजह है कि खुद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह उनसे मिलने गए।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *