असम चुनाव के लिए कांग्रेस ने घोषित किए 2 और उम्मीदवार

नई दिल्ली, – असम में होने जा रहे विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने  अपने दो और उम्मीदवारों के नाम जारी किए हैं। इसमें बोखाजान से रतन इंग्टी और दीफू से सम रोंगहांग चुनाव लड़ेंगे। ये दोनों सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं।

असम में होने जा रहे विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने अपने दो और उम्मीदवारों के नाम जारी किए हैं। इसमें बोखाजान से रतन इंग्टी और दीफू से सम रोंगहांग चुनाव लड़ेंगे।

ये दोनों सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। 126 सदस्यीय असम विधानसभा के लिए अब तक कांग्रेस 68 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है।

यहां पार्टी ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है।

इससे पहले पार्टी ने 26 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। साथ ही यहां के चुनावों के लिए वरिष्ठ नेताओं मोहन प्रकाश और जयदेव जेना को विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त किया था।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *