अमित शाह सीएए पर कर रहे बैठक


भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष और गृहमंत्री अमित शाह यहां पार्टी मुख्यालय में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) पर महत्वपूर्ण बैठक कर रहे हैं। वह शाम करीब साढ़े पांच बजे पार्टी मुख्यालय पहुंचे। बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे, राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव सहित सभी शीर्ष पदाधिकारी शामिल हैं।

भाजपा सूत्रों ने बताया कि इस बैठक में अमित शाह नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देश भर में चल रहे पार्टी के जनजागरण अभियान की समीक्षा कर रहे हैं। भाजपा नागरिकता संशोधन कानून, एनआरसी और एनपीआर को लेकर विपक्ष के सवालों के जवाब देने के लिए 15 जनवरी तक जनजागरण अभियान चला रही है। सभी केंद्रीय मंत्रियों, सांसदों, विधायकों को जनजागरण अभियान के लिए क्षेत्र दिए गए हैं। ऐसे में अमित शाह इस बैठक में इस अभियान की अब तक की प्रगति की समीक्षा कर रहे हैं।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *