देश दुनिया में सोने की कीमतों में गिरावट का दौर जारी है। भारत में सोने की कीमत 1,50,250 रुपए (gold price today) प्रति 10 ग्राम है, तो वहीं ग्लोबल मार्केट में सोने का भाव 4,138 डॉलर प्रति औंस (भारतीय करेसी में करीब 1.28 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम) तक आ गया। अमेरिका में रोजगार के कमजोर आंकड़े भी सोने की कीमतों को संभाल नहीं पाए। इस हफ्ते गोल्ड में 3% तक की गिरावट दर्ज हुई।