अफ्रीका में कोरोना के मामले 1.122 करोड़ से ज्यादा हुए

अफ्रीका में कोरोना के पुष्ट मामलों की संख्या बढ़कर 11,220,954 हो गई है। ये जानकारी अफ्रीका सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (अफ्रीका सीडीसी) ने दी।

अफ्रीकी संघ की विशेष स्वास्थ्य सेवा एजेंसी, अफ्रीका सीडीसी ने कहा कि पूरे महाद्वीप में महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 249,536 हो गई है।

अफ्रीका में 10,466,353 मरीज अब तक कोरोना से रिकवर हो चुके हैं।

दक्षिण अफ्रीका में कोरोना के 3,681,437 मामलों के साथ अफ्रीका में सबसे ज्यादा कोरोना मामले दर्ज किए हैं, जबकि उत्तरी अफ्रीकी देशों मोरक्को और ट्यूनीशिया में कोरोना के क्रमश: 1,161,506 और 1,003,255 मामले दर्ज किए हैं।

अफ्रीका सीडीसी के अनुसार, कोरोना मामलों के संदर्भ में दक्षिण अफ्रीका सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र है। इसके बाद महाद्वीप के उत्तरी और पूर्वी हिस्से हैं, जबकि मध्य अफ्रीका महाद्वीप में सबसे कम प्रभावित क्षेत्र है।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *