अफ्रीका में कोरोना के मामले 74.6 लाख से अधिक

अफ्रीका सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) ने कहा कि अफ्रीका में कोविड-19 के पुष्ट मामलों की संख्या 74,66,187 पहुंच गई है।

अफ्रीका सीडीसी ने कहा कि महामारी से मरने वालों की संख्या 1,87,969 थी। पूरे महाद्वीप में अब तक लगभग 65,78,403 मरीज इस बीमारी से उबर चुके हैं।

एजेंसी के अनुसार, दक्षिण अफ्रीका, मोरक्को, ट्यूनीशिया और इथियोपिया महाद्वीप में सबसे अधिक मामलों वाले देशों में से हैं।

दक्षिण अफ्रीका ने 26,66,964 मामलों के साथ अफ्रीका में सबसे अधिक कोविड-19 मामले दर्ज किए हैं, जबकि उत्तरी अफ्रीकी देश मोरक्को ने 7,99,775 मामले दर्ज किए हैं।

कोरोना के मामलों में दक्षिणी अफ्रीका सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र है। इसके बाद महाद्वीप के उत्तरी और पूर्वी हिस्से हैं, जबकि मध्य अफ्रीका महाद्वीप में सबसे कम प्रभावित क्षेत्र है।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *