अफ्रीका में कोरोना के मामले 1.14 करोड़ से ज्यादा हुए : सीडीसी

अफ्रीका में कोरोना मामलों की संख्या बढ़कर 11,403,955 हो गई है। ये जानकारी अफ्रीका में रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (अफ्रीका सीडीसी) ने दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, अफ्रीकी संघ (एयू) की विशेष स्वास्थ्य एजेंसी ने कहा कि पूरे महाद्वीप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 252,048 हो गई है और

अफ्रीका सीडीसी ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका, मोरक्को, ट्यूनीशिया, मिस्र और लीबिया महाद्वीप पर सबसे ज्यादा कोरोना मामलों वाले देशों में से हैं।

दक्षिण अफ्रीका के अफ्रीका में कोरोना के सबसे ज्यादा 3,755,459 मामले दर्ज किए हैं, इसके बाद उत्तरी अफ्रीका के देश मोरक्को में शनिवार शाम तक 1,164,597 मामले दर्ज किए गए हैं।

अफ्रीका सीडीसी के अनुसार, दक्षिणी अफ्रीका सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र है। इसके बाद महाद्वीप के उत्तरी और पूर्वी हिस्से हैं, जबकि मध्य अफ्रीका सबसे कम प्रभावित क्षेत्र है।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *