अफ्रीका में कोरोना के मामले 1.13 करोड़ से ज्यादा हुए: सीडीसी

अदीस अबाबा – अफ्रीका में कोरोना के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 11,378,423 हो गई है। ये जानकारी अफ्रीका सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (अफ्रीका सीडीसी) ने दी।

अफ्रीका में कोरोना के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 11,378,423 हो गई है। ये जानकारी अफ्रीका सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (अफ्रीका सीडीसी) ने दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, अफ्रीकी संघ की विशेष स्वास्थ्य एजेंसी ने कहा कि पूरे महाद्वीप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 251,756 हो गई है, जबकि अब तक 10,749,930 मरीज रिकवर हो चुके हैं।

कोरोना के सबसे ज्यादा 3,740,398 मामले दक्षिण अफ्रीका में दर्ज किए गए हैं, जबकि उत्तरी अफ्रीकी देश मोरक्को और ट्यूनीशिया में क्रमश: 1,164,345 और 1,038,668 मामले दर्ज किए हैं।

अफ्रीका सीडीसी के अनुसार, दक्षिणी अफ्रीका सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र है, इसके बाद महाद्वीप के उत्तरी और पूर्वी हिस्से कोरोना से प्रभावित हैं।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *