नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के तीसरे कार्यकाल का लगभग आधा सफर पूरा हो चुका है। इस बीच, सरकार कामकाज की समीक्षा और भविष्य की रणनीतियों को धार देने के लिए एक बार फिर पूरी तरह से सक्रिय हो गई है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगले सप्ताह होने वाले दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर’ से पहले मंत्रियों के कई विशेष समूह बनाने का निर्देश दिया है।
क्या है मंत्रियों के नए समूह और उनका काम?
- पीएम मोदी ने मंत्रियों के यानी 6 से ज्यादा समूह बनाने के निर्देश दिए हैं।
- प्रत्येक समूह में 8-8 मंत्री शामिल होंगे।
- ये समूह मुख्य रूप से तीन प्रमुख मुद्दों पर गहन मंथन करेंगे—
- मंत्रियों और उनके विभागों की कार्यप्रणाली में व्यक्तिगत और प्रशासनिक सुधार।
- जनता और सरकार के बीच संवाद को और बेहतर व प्रभावी बनाना।
- सरकारी योजनाओं और नीतियों के क्रियान्वयन में कसावट लाना।