सोना 3 दिन में ₹4 हजार, चांदी ₹11 हजार सस्ती:10 ग्राम सोने की कीमत ₹1.43 लाख हुई, चांदी 10 महीने बाद 2 लाख से नीचे

सोने-चांदी की कीमतों में 22 अक्टूबर को लगातार तीसरे कारोबारी दिन गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1411 रुपए गिरकर 1.43 लाख रुपए पर आ गया है।

एक किलो चांदी की कीमत 7006 रुपए घटकर 1,99,777 रुपए हो गई है। बता दें कि चांदी के दाम पहली बार 17 दिसंबर 2025 को 2 लाख रुपए के पार चले गए थे। तब से आज 10 महीने बाद इसके दाम 2 लाख से नीचे आए हैं।

वहीं पिछले 3 दिन में सोना 3,732 हजार रुपए और चांदी 11,141 हजार रुपए सस्ती हुई है। कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया के अनुसार डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत होने और कच्चे तेल के दाम में तेजी के कारण सोने-चांदी गिर रहे हैं।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *