सोने-चांदी आज यानी 29 सितंबर को सस्ता हुआ है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन यानी IBJA के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 313 रुपए गिरकर 1.48 लाख रुपए पर आ गया है।
एक किलो चांदी 1,453 रुपए सस्ती होकर 2.22 लाख रुपए पर आ गई है। दो दिनों में ही सोने की कीमत में करीब साढ़े 4 हजार रुपए और चांदी की कीमत मे 11 हजार रुपए की गिरावट आई है।
सितंबर में अब तक 29 दिनों में सोना 8 हजार और चांदी 15 हजार सस्ती रुपए हुई है। 31 अगस्त को सोना 1.56 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर था जो अब 1.48 लाख रुपए पर आ गया है। इसी तरह 1 किलो चांदी की कीमत 2.37 लाख रुपए से गिरकर 2.22 लाख रुपए पर आ गई है।