सोना इस हफ्ते ₹12 हजार सस्ता, ₹1.24 लाख पर आया:चांदी ₹25 हजार गिरकर ₹1.53 लाख पर आई, जाने अपने शहरों में दाम

सोने-चांदी के दाम में इस हफ्ते गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, सोने की कीमत में 11,991 रुपए की बड़ी गिरावट आई है, जिससे 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1.24 लाख रुपए पर आ गया है।

वहीं, 1 किलो चांदी 24,972 रुपए गिरकर 1.53 लाख रुपए पर आ गई है। इससे पहले पिछले हफ्ते (13 नवंबर) को सोना 1.36 लाख रुपए और चांदी 1.78 लाख रुपए पर थी।

अमेरिकी डॉलर में मजबूती और ऊंचे स्तरों पर मुनाफावसूली के चलते सोने-चांदी की कीमतों पर दबाव बना हुआ है।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *