सैकिया बोले- एशिया कप ट्रॉफियां भारत आएंगी:समय नहीं बताया; टीम इंडिया ने नकवी के हाथ से नहीं ली थी

BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि भारत की पुरुष और महिला टीम की एशिया कप ट्रॉफियां एक दिन भारत आएंगी।

सैकिया ने यह बात BCCI की एनुअल जनरल मीटिंग में हिस्सा लेने के बाद कही। उन्होंने कहा- ‘ट्रॉफियां कब आएंगी, इसकी समयसीमा नहीं बता सकते। लेकिन, दोनों ट्रॉफियां वानखेड़े स्टेडियम स्थित BCCI ऑफिस जरूर पहुंचेंगी।’

4 दिन पहले 14 सितंबर को भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को हराकर एशिया कप जीता था। लेकिन, PCB चीफ मोहसिन नकबी के हाथ से ट्रॉफी लेने से इंकार कर दिया था।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *