सेंसेक्स 813 अंक गिरकर 74,764 पर बंद:निफ्टी भी 204 अंक नीचे आया, बैंकिंग और IT शेयर्स में ज्यादा गिरावट रही

शेयर बाजार में आज यानी 9 सितंबर को गिरावट रही। सेंसेक्स 813 अंक की गिरावट के साथ 74,764 पर बंद हुआ। निफ्टी भी 204 अंक नीचे आ गया, ये 23,432 पर बंद हुआ।

बैंकिंग, रियल्टी और IT शेयर्स में आज ज्यादा गिरावट रही। एक्सपर्ट्स के अनुसार अमेरिका और ईरान के बीच तनाव फिर बढ़ने के कारण शेयर बाजार पर दबाव बना हुआ है।

करमतारा इंजीनियरिंग, एलसीसी प्रोजेक्ट्स, स्टीमहाउस इंडिया, मणिपाल पेमेंट एंड आइडेंटिटी सॉल्यूशंस, एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी और रेंटोमोजो के IPO ओपन हो गए हैं। इनमें 11 सितंबर तक बोली लगा सकेंगे।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *