राहुल गांधी ने शनिवार को हैदराबाद में कहा कि 2014 में हमने एक बिल्कुल नया चुनाव देखा। कुछ ऐसा जो हमने पहले कभी नहीं देखा था।
राजनीतिक व्यवस्था में भारी मात्रा में पैसा झोंक दिया गया। चुनावी व्यवस्था, जिसमें अक्सर कड़े मुकाबले और गठबंधन देखने को मिलते थे, वह अचानक पूरी तरह बदल गई। विपक्ष सदमे में था तो यह कहना गलत नहीं होगा।
राहुल हैदराबाद में आयोजित कांग्रेस के भारत समिट के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम हैदराबाद के नोवोटेल होटल में आयोजित किया गया।