सिर्फ हिंदू ऐसा धर्म है जो… इजरायल-हमास युद्ध पर क्या बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत?

इजरायल और हमास की लड़ाई (Israel Hamas War) पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत का भी बयान आया है. भागवत ने 21 अक्टूबर को कहा कि हिंदू धर्म सभी संप्रदायों का सम्मान करता है और भारत में कभी भी उन मुद्दों पर झगड़े नहीं हुए, जिनकी वजह से आज हमास-इजरायल के बीच युद्ध हो रहा है.

मोहन भागवत (Mohan Bhagwat), छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक के 350 वर्ष पूरे होने के अवसर पर नागपुर के एक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे.

सिर्फ हिंदू ऐसा धर्म जो…
मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) ने कहा, ‘‘इस देश में एक धर्म, संस्कृति ऐसी है, जो सभी संप्रदायों और आस्थाओं का सम्मान करती है. वह है हिंदू धर्म. यह हिंदुओं का देश है. इसका मतलब यह नहीं है कि हम अन्य सभी (धर्मों) को अस्वीकार करते हैं. यहां जब आप हिंदू कहते हैं तो यह बताने की जरूरत नहीं होती कि मुसलमानों को भी सुरक्षा दी गई है. केवल हिंदू ही ऐसा करते हैं. केवल भारत ही ऐसा करता है. दूसरे देशों में ऐसा नहीं होता’

उन्होंने कहा, ‘सभी जगह संघर्ष हो रहे हैं. आपने यूक्रेन युद्ध, हमास-इजरायल युद्ध के बारे में तो सुना ही होगा. हमारे देश में ऐसे मुद्दों पर कभी युद्ध नहीं हुए. शिवाजी महाराज के समय में हुआ आक्रमण उसी प्रकार का था. लेकिन हमने इस मुद्दे पर कभी किसी से लड़ाई नहीं लड़ी. इसीलिए हम हिंदू हैं’.

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *