सहवाग के बेटे आर्यवीर का अंडर-19 डेब्यू, 28 रन बनाए:द्रविड़ के बेटे अन्वय के 38 रन; भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 7 रन से हराया

भारत अंडर-19 ने ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 को राजकोट में खेले गए पहले यूथ वनडे में 7 रन से हरा दिया। बारिश के कारण मुकाबला 20-20 ओवर का कर दिया गया था।

शुक्रवार को वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने अंडर-19 डेब्यू किया। उन्होंने ओपनिंग करते हुए 28 रन बनाए। राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ ने 18 गेंद में 38 रन की पारी खेली।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 182/6 बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 175/7 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ भारत अंडर-19 ने तीन मैचों की यूथ वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

आर्यवीर ने 5 चौके लगाए

आर्यवीर ने कप्तान लक्ष्य रायचंदानी के साथ पारी की शुरुआत की। उन्होंने 26 गेंद में 28 रन बनाए। इसमें 5 चौके शामिल थे। उन्हें स्पेंसर ग्रीन ने आउट किया। इसके बाद लक्ष्य रायचंदानी 15 और कुशाग्र ओझा 16 रन बनाकर आउट हुए। भारत 65 रन पर 3 विकेट गंवा चुका था।

88 रन पर 4 विकेट, फिर अन्वय ने संभाला

भारत ने 11.5 ओवर में 88 रन पर चौथा विकेट गंवा दिया था। यहां से अन्वय द्रविड़ और यशवर्धन चौहान ने पारी को संभाला। अन्वय ने शुरुआत में संभलकर बल्लेबाजी की, लेकिन सेट होने के बाद उन्होंने तेजी से शॉट लगाने शुरू किए। उन्होंने 18 गेंद में 38 रन बनाए। पारी में 2 चौके और 3 छक्के शामिल रहे।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *