सरकार के ₹35/Kg प्याज बेचने के बाद भी कीमतें बढ़ीं:देशभर में औसत भाव ₹50.79 पहुंचा; दिल्ली में ₹65 और चेन्नई में ₹63 बिका

केंद्र सरकार के बफर स्टॉक से सस्ती दर पर प्याज बेचने के बावजूद कीमतें नहीं घटी है। सरकार 28 अगस्त से 17 शहरों में ₹35 प्रति किलो के भाव पर प्याज बेच रही है। इसके बावजूद पूरे देश में प्याज का औसत खुदरा भाव ₹48.5 प्रति किलो से बढ़कर ₹50.79 प्रति किलो पहुंच गया है।

उपभोक्ता मामलों के विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, इस योजना के पहले 10 दिनों में लगभग 4,000 टन बफर प्याज की बिक्री की जा चुकी है। इसके बावजूद महानगरों में प्याज के दाम ऊंचे बने हुए हैं।

दिल्ली में ₹65 और चेन्नई में ₹63 प्रति किलो पहुंचा भाव

5 सितंबर को देश के प्रमुख शहरों में प्याज की कीमतों में बड़ा अंतर देखा गया। दिल्ली में प्याज ₹65 प्रति किलो, मुंबई में ₹53 प्रति किलो, चेन्नई में ₹63 प्रति किलो और रांची में ₹40 प्रति किलो के भाव पर बिका। वहीं, देश भर में प्याज का औसत थोक भाव ₹42.79 प्रति किलो दर्ज किया गया।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *